
Career Power Adda Raipur : Raipur News: शिक्षक दिवस के अवसर पर करियर पॉवर अड्डा 24×7, रायपुर शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम 5 सितंबर 2026 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। Career Power Adda Raipur
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर वर्मा सहित सभी फैकल्टी मेंबर उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शिक्षकों का सम्मान
शिक्षक दिवस समारोह में संस्थान के प्रतिभागियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए।
प्रतिभागियों ने कहा कि संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन और तैयारी के कारण उन्हें बैंकिंग, SSC और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल रही है। उन्होंने अपने शिक्षकों के योगदान को सफलता की यात्रा में महत्वपूर्ण बताया।
‘शिक्षक जीवन को सही दिशा देता है’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राजेश्वर वर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थी को जीवन में सही दिशा दिखाने का काम करता है।
उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी शिक्षकों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान शिक्षकों और प्रतिभागियों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल रहा और विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।








