Raipur Crime: ज्वेलर्स शॉप को लूटने की थी तैयारी, हथियारों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News 2026 ज्वेलर्स शॉप पर डकैती से पहले पुलिस ने दबोचे 5 आरोपी, चाकू-हथियार और 2 वाहन बरामद
Raipur Crime रायपुर। राजधानी रायपुर में ज्वेलर्स शॉप में डकैती की कथित योजना को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने कचना इलाके में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी धारदार हथियारों के साथ वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। Raipur Crime
खेल मैदान में जुटे थे आरोपी, पुलिस को मिली थी सूचना
पुलिस को 6 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि खम्हारडीह थाना क्षेत्र के एक खेल मैदान में कुछ युवक दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ मौजूद हैं। उनके पास धारदार हथियार होने तथा लूट-डकैती की तैयारी किए जाने की जानकारी मिली थी।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और खम्हारडीह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर 5 लोगों को पकड़ लिया।
कचना क्षेत्र की ज्वेलर्स शॉप को बनाया था निशाना
पूछताछ में आरोपियों की पहचान महेश धीवर, नितिन उर्फ सोनू बैस, खेमलाल सेन, लक्ष्मण साहू और पियुष कुमार साहू के रूप में हुई। सभी आरोपी खम्हारडीह क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपियों और उनके वाहनों से कई धारदार हथियार बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने कचना क्षेत्र के आसपास किसी ज्वेलर्स शॉप में डकैती करने की योजना तैयार करने की बात स्वीकार की।
आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद?
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न सामान जब्त किया है—
- 02 बटनदार धारदार चाकू
- 01 स्टील का बड़ा चाकू
- 02 कैंची
- 01 स्टील पाइप
- 04 मोबाइल फोन
- होंडा वाहन क्रमांक CG 04 QT 4258
- टाटा एस डीआई वाहन क्रमांक CG 04 JD 9030
मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 348/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4) BNS और 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

दो आरोपी पहले भी रह चुके हैं जेल
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण साहू पूर्व में खम्हारडीह थाने में आबकारी एक्ट और मारपीट से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। वहीं खेमलाल सेन भी मारपीट के एक मामले में जेल निरुद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- महेश धीवर, पिता दशरथ धीवर, उम्र 24 वर्ष, निवासी सत्यम नगर कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
- नितिन उर्फ सोनू बैस, पिता चंद्र भनु बैस, उम्र 24 वर्ष, निवासी ब्लॉक नंबर 05, मकान नंबर 05, पीएम आवास सत्यम नगर कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
- खेमलाल सेन, पिता मालिक राम सेन, उम्र 27 वर्ष, निवासी सत्यम नगर कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
- लक्ष्मण साहू, पिता किशोर साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी निकिता गैस गोदाम के पास, मोदी नगर कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
- पियुष कुमार साहू, पिता दानीराम साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी सत्यम नगर भाठापारा कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
पुलिस की इस कार्रवाई से कचना क्षेत्र में संभावित ज्वेलर्स शॉप डकैती की वारदात को समय रहते रोकने में सफलता मिली है।









