छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Raipur Police Transfers: राजधानी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SI-ASI समेत 34 पुलिसकर्मियों के तबादले

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने प्रशासनिक आवश्यकता के तहत जारी किया तबादला आदेश, SI, ASI, हेड कांस्टेबल और आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी।

Raipur Police Transfers, रायपुर। Raipur Police Transfers: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक, महिला आरक्षक सहित कुल 34 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

तबादला आदेश प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। आदेश के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों, ACCU, कंट्रोल रूम और अन्य शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख तबादले

  • उप निरीक्षक लोकेश्वर प्रसाद सदावर्ती – सरस्वती नगर से थाना कबीर नगर
  • सहायक उप निरीक्षक शिवालाल रत्नाकर – कबीर नगर से थाना सरस्वती नगर
  • सहायक उप निरीक्षक मंगलेश्वर परिहार – रक्षित केंद्र से ACCU
  • सहायक उप निरीक्षक प्रेमराज बारिक – रक्षित केंद्र से ACCU
  • प्रधान आरक्षक रामलखन नागवंशी – रक्षित केंद्र से थाना राजेंद्र नगर
  • प्रधान आरक्षक राजेश कुमार वर्मा – थाना सिविल लाइन्स से रक्षित केंद्र
  • प्रधान आरक्षक विवेक श्रृंगी – रक्षित केंद्र से कंट्रोल रूम डायल-112 (संबद्ध)
  • महिला आरक्षक सुमित्रा उके – सरस्वती नगर से थाना आजाद चौक
  • महिला आरक्षक अर्चना एक्का – रक्षित केंद्र से सीडब्ल्यू कार्यालय (संबद्ध)

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह तबादला आदेश कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विभिन्न इकाइयों में कार्य संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP