छत्तीसगढ

रायपुर में 113 बिल्डरों को नोटिस:निगम के एक्शन के बाद भी मनमानी जारी, अवैध निर्माण करने वालों में कांग्रेस नेता का भाई भी

Notices issued to 113 builders in Raipur: Arbitrary practices continue despite municipal action; Congress leader's brother among those involved in illegal construction.

रायपुर नगर निगम ने जोन-6 के रावतपुरा फेस-2 में निर्माण से जुड़े मामलों को लेकर करीब 113 बिल्डरों को नोटिस जारी किया है। इसके बावजूद मौके पर निर्माण से जुड़ी गतिविधियां जारी रहने की बात सामने आई है। इससे नगर निगम की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

मामले में निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में एक कांग्रेस नेता के भाई का नाम भी सामने आने की बात कही जा रही है। राजनीतिक रसूख वाले लोगों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि, संबंधित व्यक्ति की ओर से अभी इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।

नोटिस के बाद भी नहीं थम रही मनमानी

रावतपुरा फेस-2 में निगम अधिकारियों की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करते हुए 113 लोगों को नोटिस दिया गया है।

लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि नोटिस जारी होने के बाद भी मौके पर कामकाज पूरी तरह थमा नहीं है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि निगम अधिकारी नोटिस देकर खानापूर्ति कार्रवाई कर रहे हैं।

निगम की निगरानी पर भी सवाल

इलाके में लगातार निर्माण गतिविधियां चलने के आरोपों के बीच निगम की फील्ड मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को समय-समय पर मौके पर जाकर जांच करनी चाहिए। अगर निर्माण में नियमों की अनदेखी मिलती है तो तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

अब पढ़े निगम अधिकारियों ने क्या कहा

जोन क्रमांक-6 के कमिश्नर हेमंत यादव ने अवैध निर्माण और निगम कार्रवाई को लेकर दैनिक भास्कर की टीम ने चर्चा की। निगम कमिश्नर ने बताया, कि स्थानीय रहवासियों के अलावा जनप्रतिनिधि ने शिकायत की है।

शिकायत पर जांच करके अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी करके निर्माण करने से रोका है। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी है। निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले में होगी कार्रवाई

रावतपुरा फेस–2 में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर दैनिक भास्कर टीम ने रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे से चर्चा की। महापौर ने मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP