छत्तीसगढसरकारी खबर

अनाथ और निराश्रित बच्चों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार का मौका, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल

Orphaned and destitute children to receive skill training and employment opportunities; major initiative by Minister Lakshmi Rajwade.

रायपुर, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के पुनर्वास, कौशल विकास और आत्मनिर्भर भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण पहल की है। इसके तहत बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण, तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

एक्सिस बैंक और सामाजिक संस्था के साथ हुई चर्चा

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने निवास कार्यालय में एक्सिस बैंक के भारत प्रमुख श्री विजय और कैटलिस्ट फॉर सोशल एसोसिएशन की भारत प्रमुख सुश्री स्मिता रांधे से मुलाकात की। बैठक में बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बच्चों के लिए कौशल प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुख कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में एक्सिस बैंक के CSR फंड के माध्यम से बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, कौशल आधारित प्रशिक्षण देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए सहयोग की संभावनाओं पर विचार किया गया।

संरक्षण के साथ आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य

मंत्री ने कहा कि बच्चों को केवल संरक्षण देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें शिक्षा, कौशल और रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाला प्रत्येक बच्चा आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ सके।

पांच जिलों में हो चुका है सफल क्रियान्वयन

मंत्री के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले सामुदायिक सहयोग से बाल संरक्षण एवं बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले बच्चों के सामाजिक पुनर्वास की पहल शुरू की गई थी। वर्तमान में प्रदेश के पांच जिलों में इसका सफल क्रियान्वयन किया जा चुका है।

अब इस पहल को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों तक विस्तार देने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

डिजिटल प्रशिक्षण और रोजगार मार्गदर्शन पर जोर

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक संस्थाओं, कॉरपोरेट क्षेत्र और औद्योगिक घरानों के सहयोग से बच्चों के समग्र विकास और पुनर्वास के लिए प्रयास करेगी। बच्चों को कौशल विकास, डिजिटल प्रशिक्षण, रोजगार मार्गदर्शन और आत्मनिर्भर जीवन के अवसर उपलब्ध कराना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

बैठक में एक्सिस बैंक के भारत CSR प्रभारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, संस्था के संचालक दीपेश, राज्य प्रमुख जिनेश सहित बैंक और संस्था के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP