ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CHHATTISGARH BREAKING: चलती बस में लगी आग…. मचा हड़कंप, यात्रियों ने खिड़की से कूद कर बचाई जान….

कोंडागांव : केशकाल में मंगलवार तड़के सुबह 4 बजे चलती बस में अचानक आग लग गई. हादसे के वक्त बस में करीब 60 यात्री सवार थे. आग लगने के बाद यात्रियों ने दरवाजे और खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में भर्ती कराया है. केशकाल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की पतासाजी में जुटी है.

ALSO READ- … जब खुद CM विष्णुदेव साय ने पूर्व CM भूपेश बघेल – टीएस सिंह देव और PCC अध्यक्ष दीपक बैज को किया फोन, शपथ ग्रहण में शामिल होने का दिया न्योता… 

दरवाजे खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री :

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से रायपुर के लिए निकली महेंद्रा की यात्री बस जब केशकाल के रावण भाटा मैदान के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक बस में आग लग गई. आग लगते ही बस चालक और परिचालक यात्रियों को बाहर निकालना छोड़ मौके से फरार हो गए. वहीं आग लगते ही बस सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. यात्री किसी तरह दरवाजे तोड़कर बाहर निकले, कुछ यात्री खिड़की से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में करवाया जा रहा है.

ALSO READ- PM Modi in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ आ रहे प्रधानमंत्री मोदी: 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे PM मोदी, अमित शाह, JP नड्डा समेत कई बड़े दिग्गज नेता… कलेक्टर समेत अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

“शार्ट सर्किट के चलते लगी बस में आग” :

बस सवार यात्रियों का कहना है कि शार्ट सर्किट के चलते बस में आग लगी है. यात्रियों के अनुसार, केशकाल घाटी में चढ़ते वक्त बस के सामने के हिस्से में धुआं उठता दिखा. इस बारे में बस चालक को बताया गया था, लेकिन बस चालक ने लापरवाही बरती. बस जब रावणभाठा मैदान पहुंची तो आग की लपटें उठने लगीं. यात्रियों ने यह भी बताया कि उन्होंने जिस बस की टिकट बुकिंग करवाई थी, वह बस नहीं आई. इसलिए मजबूरन उन्हें दूसरी बस में सफर करना पड़ा. लापरवाही के चलते ही बस में लगी.

ALSO READ- IT RAID: कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर Income tax की छापेमारी…. 200 करोड़ कैश मिला, ट्रक में भरकर ले जाए गए नोट….

यात्रियों का सामान जलकर खाक :

बस में आग लगने की वजह से यात्रियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. हादसे में यात्रियों की जान तो बच गई, लेकिन उनके बैग और अन्य सामान बस में ही छूट गये. जिसमें उनके कीमती गहने और जरूरी दस्तावेज थे. आग लगने से बस के अंदर मौजूद सभी समान जल गए. अब यात्रियों का कहना है कि उन्हें जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाए.

ALSO READ- Dayaben entry: TMKOC में दयाबेन की हुई एंट्री, जेठालाल ने बोला- आइये पधारिए टप्पू की मम्मी जी…

घटना की सूचना मिलते ही केशकाल एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और कोंडागांव से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. लगभग डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने बस में लगी आग को बुझाया. हालांकि तब तक बस के अंदर का सारा सामान जलकर खाक हो गया था. बहरहाल अब देखना होगा कि लापरवाही बरतने वाले बस मालिक और बस चालक पर किस तरह की कार्रवाई होती है.

CHHATTISGARH BREAKING: चलती बस में लगी आग…. मचा हड़कंप, यात्रियों ने खिड़की से कूद कर बचाई जान….

TBE DESK

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP