ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

BILASPUR NEWS: तेज रफ्तार कार ने 4 लोगो को लिया चपेट में…एक की मौके पर मौत, घायलों की हालत नाजुक

BILASPUR NEWS : बिलासपुर – रविवार रात कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां तेज रफ्तार ब्रेजा कर ने चार लोगो को अपने चपेट में ले लिया है जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है तो वही तीन मजदूर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलासा ताल के पास का है जहां कोनी में रहने वाला धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर और रोहित निषाद के साथ दो अन्य साथीयो के साथ जशपुर अपने काम में जाने निकले थे।

जो घर से निकलकर बिलासा ताल के पास रोड किनारे लाला पान ठेला के पास बस का इंतजार करते हुए खडे थे। उसी समय रात लगभग 8 बजे के आसपास अचानक सीपत चौक तरफ से सफेद रंग का ब्रेजा कार क्रमांक CG10BQ1507 ने उन्हे अपने चपेट में ले लिया। जिससे धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई थी। तो वही रोहित निषाद,दुर्गेश यादव, लाला खाण्डे को भी गंभीर अवस्था में सिम्स हॉस्पिटल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर को मृत घोषित कर दिया तो वही रोहित निषाद के गम्भीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर ईलाज हेतु रिफर कर दिया गया।

साथ ही उनके दो अन्य साथी दुर्गेश यादव, लाला खाण्डे का सघन उपचार सिम्स हॉस्पिटल में जारी है। इधर इस मामले में कोनी पुलिस ने आरोपी कार चालक को को भी चोटे आई है जिसे सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।वही कोनी पुलिस आगे की जांच में जुट गए हैं।

BILASPUR NEWS : तेज रफ्तार कार ने 4 लोगो को लिया चपेट में…एक की मौके पर मौत, घायलों की हालत नाजुक…

TBE DESK

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP