ब्रेकिंग न्यूज़देशराजनीतिराज्य

Chhattisgarh CM Name: छत्तीसगढ़ में CM कौन ? जेपी नड्डा से मिलीं रेणुका सिंह, 30 मिनट चली मुलाकात

Chhattisarh News : छत्तीसगढ़ की भरतपुर-सोनहत (Bharatpur-Sonhat) सीट से विधायक का चुनाव जीतने वालीं रेणुका सिंह (Renuka Singh) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के आवास पर पहुंची. दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक मुलाकात चली. सीएम फेस को लेकर अभी एलान नहीं हुआ है, इस बीच ये मुलाकात हो रही है. बता दें कि रेणुका सिंह का नाम छत्तीसगढ़ के सीएम पद के दावेदारों में लिया जाता है.

ALSO READ– RAIPUR BREAKING: राजधानी में अब रात में इतने बजे तक खुली रहेंगी दुकान, जानें रायपुर कलेक्टर ने और किन चीजों पर दिए निर्देश

बीजेपी चुनाव में बिना किसी चेहरे के उतरी थी. वहीं, 3 दिसंबर को नतीजे आने के बाद अब तक चार दिन बीत चुके हैं लेकिन सीएम के चेहरे को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है. विपक्षियों ने तंज कसने शुरू कर दिए हैं लेकिन बीजेपी अब तक कोई फाइनल चेहरा सामने लेकर नहीं आ पाई है. उधर, दिल्ली में जेपी नड्डा का घर ‘पावर सेंटर’ बना हुआ है. य़हां बैठकों और मुलाकातों का दौर जारी है.

इन नामों पर भी है चर्चा

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रेणुका सिंह के चेहरे पर चर्चा चल रही है. वहीं माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार नए चेहरे को मौका दे सकती है. अरुण साव और रेणुका सिंह दोनों ही लोकसभा सांसद रहे हैं. विधायकी का चुनाव जीतने के बाद दोनों से ही सांसद के पद से इस्तीफा देने को कहा गया था. दोनों ने अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है.

ALSO READ- Vidhan Sabha Chunav 2023 Result: भूपेश कैबिनेट की बड़ी हार … मंत्रियों को मिली कारारी हार, सिर्फ तीन मंत्रियों को​ मिली जीत

एक नजर रेणुका सिंह के राजनीतिक करियर पर

अगर बीजेपी रेणुका सिंह के चेहरे पर मुहर लगाती है तो वह राज्य की पहली महिला सीएम होंगी. रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ में बड़ा आदिवासी चेहरा मानी जाती हैं. उन्होंने कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो को भरतपुर-सोनहत से हराया है. वहीं, उनके राजनीतिक करियर की बात करें तो 1999 में पहली बार पंचायत चुनाव जीतकर उनकी राजनीति में एंट्री हुई थी.

चार साल बाद 2003 में वह विधायक निर्वाचित हुईं, अपनी जीत का क्रम जारी रखते हुए 2008 में फिर विधायक चुनी गईं. 2019 में उन्होंने संसद का सफर तय किया. उन्हें जनजातीय मामलों की जिम्मेदारी देते हुए राज्य मंत्री बनाया गया.

ALSO READ- RAIPUR ब्रेकिंग: रायपुर में चला बुलडोजर, राजधानी में सख्त हुआ प्रशासन, इन इलाकों पर की जा रही कार्रवाई 

Chhattisgarh CM Name: छत्तीसगढ़ में CM कौन ? जेपी नड्डा से मिलीं रेणुका सिंह, 30 मिनट चली मुलाकात

TBE DESK

The Breaking Talks एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । Tbetalks.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@tbetalks.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP