मध्य प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG News: BJP के मंत्रिमंडल की दौर में शामिल हैं ये 8 पूर्व मंत्री, 3 सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व स्पीकर, कुछ नए चेहरे भी कतार में…जानें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शानदार तरीके से चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी की अब सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री के चयन और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर है । इसको लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के बीच मंथन का दौरा चल रहा है । इस बीच एक बात तो तय है कि प्रोटेम स्पीकर वरिष्ठता भारतीय जनता पार्टी के आठ बार के विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे । वही प्रदेश में सीएम फेस को लेकर कयासों का दौर जारी है।

ALSO READ– RAIPUR BREAKING: राजधानी में अब रात में इतने बजे तक खुली रहेंगी दुकान, जानें रायपुर कलेक्टर ने और किन चीजों पर दिए निर्देश

हम आपको बता दें कि भाजपा के 8 पूर्व मंत्री और धाकड़ नेता बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, केदार कश्यप, लता उसेंडी, पुन्नू लाल मोहिले और विक्रम उसेंडी अच्छी लीड से जीतकर आए हैं । इसी तरह तीन सांसद अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय भी विधायक चुने गए हैं । इसी क्रम में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जीते हैं ।

ALSO READ- Vidhan Sabha Chunav 2023 Result: भूपेश कैबिनेट की बड़ी हार … मंत्रियों को मिली कारारी हार, सिर्फ तीन मंत्रियों को​ मिली जीत

कैबिनेट में मंत्री के लिए इन सभी की दावेदारी है । इसके अलावा ओपी चौधरी, विजय शर्मा जैसे 28 नए चेहरे भी जीते हैं । इसमें से 12 मंत्री का चयन करना बड़ी चुनौती है। ऐसी चर्चा है कि मंत्री मंडल के चयन में जातिवाद, क्षेत्रीयता और अनुभव का ध्यान रखा जाएगा । ऐसे में कई पूर्व मंत्री भी मंत्री मंडल की दौर से बाहर हो सकते हैं ।

ALSO READ- RAIPUR ब्रेकिंग: रायपुर में चला बुलडोजर, राजधानी में सख्त हुआ प्रशासन, इन इलाकों पर की जा रही कार्रवाई 

वहीं बीते दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद आज तीन राज्यों में सीएम फेस को लेकर बड़ी खबर आ गई है। दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि भाजपा जिन तीन राज्यों में विजय हासिल की है उनमें नए चेहरों को मौका मिलेगा। कहा जा रहा है कि भाजपा ने यह तय किया है कि तीनों राज्यों में नए चेहरों को प्रदेश की कमान सौंपी जा सकती है। इन तीन राज्यों के नाम छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान है। जहां भाजपा ने जीत हासिल की है। ऐसे में तय ​है कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सीएम नहीं होंगे। पार्टी किसी नए चेहरे को सामने ला सकती है।

ALSO READ- CG ब्रेकिंग : अभी भूपेश बघेल ही होंगे मुख्यमंत्री, राज्यपाल बोले- जब तक नया CM नहीं तब तक पुराने संभाले जिम्मेदारी

CG News: BJP के मंत्रिमंडल की दौर में शामिल हैं ये 8 पूर्व मंत्री, 3 सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व स्पीकर, कुछ नए चेहरे भी कतार में…जानें

TBE DESK

The Breaking Talks एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । Tbetalks.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@tbetalks.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP