छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

CG Transfer News: गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल, 5 संयुक्त कलेक्टर-डिप्टी कलेक्टरों की नई पोस्टिंग

गरियाबंद कलेक्टर के जारी आदेश के अनुसार जिले में पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। देवभोग, राजिम, छुरा और मैनपुर सहित विभिन्न स्थानों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के पांच अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। अधिकारियों को जिले के अलग-अलग अनुविभागों और कलेक्टर कार्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में देवभोग, राजिम, छुरा और मैनपुर अनुविभाग शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत कुछ अधिकारियों को अनुविभागीय अधिकारी (SDM) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

गरियाबंद में अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट

क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
1 टीआर महेश्वरी संयुक्त कलेक्टर, जिला गरियाबंद अनुविभागीय अधिकारी, देवभोग
2 विशाल महाराणा संयुक्त कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजिम संयुक्त कलेक्टर, कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद
3 अवंति गुप्ता संयुक्त कलेक्टर, जिला गरियाबंद अनुविभागीय अधिकारी, छुरा
4 नेता भेड़िया डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी, राजिम
5 लोकांश डिप्टी कलेक्टर, कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद अनुविभागीय अधिकारी, मैनपुर

देवभोग, राजिम, छुरा और मैनपुर में बदली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार, टीआर महेश्वरी को गरियाबंद से देवभोग अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है। वहीं, अवंति गुप्ता को छुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विशाल महाराणा को राजिम से हटाकर संयुक्त कलेक्टर के रूप में कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ किया गया है। नेता भेड़िया को मैनपुर से राजिम और लोकांश को कलेक्टर कार्यालय से मैनपुर अनुविभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express News, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP