छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAIPUR POLICE: रायपुर पुलिस में बड़ा डिजिटल बदलाव: पंडरी और उरला थाने में शुरू हुई ई-मालखाना प्रणाली

RAIPUR POLICE रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को आधुनिक, तकनीक आधारित और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में उत्तर जोन के थाना पंडरी और थाना उरला में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ किया गया।

दोनों थानों में इस डिजिटल व्यवस्था की शुरुआत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले, IPS ने की। यह पहल DCP North Zone दीपमाला कश्यप के नेतृत्व और अतिरिक्त DCP North Zone आदित्य पांडे के पर्यवेक्षण में शुरू की गई है।

अब जप्त माल का डिजिटल रिकॉर्ड

ई-मालखाना प्रणाली के तहत अपराधों और अन्य मामलों में जप्त किए गए माल-मशरूका का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। जप्त माल की एंट्री, सुरक्षित रख-रखाव, आवक-जावक, संबंधित प्रकरण से लिंकिंग और न्यायालयीन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज रहेगी।

इससे किसी भी मामले में जप्त सामान की स्थिति और विवरण आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। साथ ही मानवीय त्रुटियों की संभावना कम होगी और मालखाना प्रबंधन पहले से अधिक व्यवस्थित बनेगा।

चेन ऑफ कस्टडी होगी मजबूत

नई व्यवस्था से जप्त संपत्ति की चेन ऑफ कस्टडी मजबूत होगी। जप्त माल को कब जमा किया गया, कहां रखा गया और कब निकाला गया, इसका रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगा। इससे न्यायालय में जप्त सामग्री पेश करने और उसके निस्तारण की प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह हो सकेगी।

चरणबद्ध तरीके से अन्य थानों में भी लागू होगी व्यवस्था

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विभिन्न थानों में चरणबद्ध तरीके से ई-मालखाना प्रणाली लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य तकनीक के माध्यम से जप्त माल के सुरक्षित, वैज्ञानिक और पारदर्शी प्रबंधन के साथ पुलिसिंग को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाना है।

इस अवसर पर DCP North Zone दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त DCP आदित्य पांडे, ACP पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर, ACP उरला पूर्णिमा लामा सहित थाना पंडरी और थाना उरला के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP