अपराधमध्य प्रदेश

Balaghat Murder Case: प्रेम-प्रसंग में पागल युवक ने बीच सड़क पर की गर्लफ्रेंड का काटा गला, देखती रह गई भीड़; घटना के वक्त Video बनाते रहे लोग..गांव में मचा हड़कंप

Balaghat Murder Case : भोपाल / बालाघाट, 11 नवंबर 2025। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। प्रेम-प्रसंग में पागल एक युवक ने बीच सड़क पर दिनदहाड़े अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के वक्त मौके पर काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी युवती को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। Balaghat Murder Case

mp girfriend murder boyfriend
mp girfriend murder boyfriend

ALSO READ-  Sex Racket: घर में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा,आईपीएस की टीम ने की कार्यवाही…महिला संचालक गिरफ्तार

यह दिल दहला देने वाली घटना बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र के आमगांव गाँव की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी रोशन सार्वे ने अपनी प्रेमिका शीतल उर्फ रितु भंडारकर (22 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका शीतल आमगांव की रहने वाली थी और बैहर की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में काम करती थी। सोमवार को भी वह रोज़ की तरह घर से काम पर निकली थी, लेकिन रास्ते में गाँव के चौराहे पर आरोपी रोशन सार्वे से उसकी मुलाकात हो गई। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

ALSO READ- Virendra singh Tomar remand: सूदखोर वीरेंद्र तोमर की रिमांड खत्म, आज फिर कोर्ट में होगी पेशी — पुलिस मांगेगी 7 दिन की रिमांड

आरोप है कि गुस्से में आरोपी युवक ने अचानक धारदार हथियार निकालकर युवती के गले पर एक के बाद एक वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कुछ देर तक मृतका का पैर पकड़कर रोता रहा। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन किसी ने भी युवती को बचाने या आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में बैहर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

ALSO READ-  अमित बघेल फरार घोषित, रायपुर पुलिस ने किया 5000 का ईनाम घोषित ,तलाश जारी ….

मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। इस घटना से मृतका के परिवार में मातम का माहौल है, वहीं पूरे गाँव में दहशत फैल गई है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजहों की गहराई से जांच कर रही है और प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद की सभी संभावित कड़ियों को खंगाला जा रहा है।

Balaghat Murder Case: प्रेम-प्रसंग में पागल युवक ने बीच सड़क पर की गर्लफ्रेंड का काटा गला, देखती रह गई भीड़; घटना के वक्त Video बनाते रही भीड़..गांव में मचा हड़कंप

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express News, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

HOMEVIDEOWP