मध्य प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

#CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: मिचोंग तूफान का असर, पूरे छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, 8 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड

रायपुर 7 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में या तो बारिश होगी या फिर बादल छाये रहेंगे। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से चक्रवाती तूफान मिचोंग का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने मिचोंग तूफान को लेकर सर्द हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तूफान का असर ज्यादा देखने को मिलेगा.

ALSO READ- Income Tax Raid: बड़े कारोबारी रूंगटा के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, सुबह-सुबह भारी संख्या में CRPF के जवानों के साथ पहुंची IT की टीम…

मौसम विभाग के मुताबिक 8 दिसंबर तक तेज हवाएं और भारी बारिश होने की आशंका है। प्रदेश में मिचेंग तूफान की तीव्रता 90-100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान मिचोंग बंगाल की खाड़ी, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर फैला हुआ है। मिचोंग चक्रवाती तूफान उत्तरी आंध्र प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों तक फैला हुआ है. मिचोंग तूफान की गति 90-100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी… इन राज्यों में तूफान की वजह से होगी भारी बारिश…

मौसम विभाग ने आगे बताया, इस तूफान के चलते दोनों राज्यों में खासकर पूरे छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है. बुधवार को छत्तीसगढ़ के दक्षिण क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 8 दिसंबर के बाद ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 5 से 6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट होगी।

ALSO READ– RAIPUR BREAKING: राजधानी में अब रात में इतने बजे तक खुली रहेंगी दुकान, जानें रायपुर कलेक्टर ने और किन चीजों पर दिए निर्देश

#CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: मिचोंग तूफान का असर, पूरे छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, 8 दिसंबर के बाद और बढ़ेगी ठंड

TBE DESK

The Breaking Talks एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । Tbetalks.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@tbetalks.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP