मध्य प्रदेशअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG साधराम हत्याकांड: प्रशासन ने लिए बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी अयाज खान के दुकान पर चला बुलडोजर,पुलिस बल मौके पर तैनात…

CG साधराम हत्याकांड : कवर्धा 25 जनवरी 2023। यूपी और मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ सरकार भी अपराधियों के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर चला रही है। कवर्धा में हुए साधराम हत्याकांड मामले के पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब गृहमंत्री के जिले में जिला प्रशासन ने इस हतकांड के मास्टर माइंड के अवैध दुकान पर आज सुबह बुलडोजर चलाकर जमीदोंज कर दिया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी।

गौरतलब है कि कवर्धा जिला के लालपुर में हुए साधराम यादव हत्याकांड में पुलिस-प्रशासन ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड अयाज खान की दुकान पर बुलडोजर चला दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

वहीं इस कार्रवाई को लेकर मौके पर लोगों की काफी भीड़ वहां जमा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के जिले में अपराधियों के घर बुलडोजर चलाने की ये पहली बड़ी कार्रवाई है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह 8 बजे भारी पुलिस बल के साथ नगरपालिका और जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कवर्धा के बीचपारा स्थित अयाज खान के घर पहुंची। यहां मकान के सामने अवैधानिक तरीके से बने दुकान पर बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया गया।

आपको बता दे इससे पहले कांकेर जिला के पखांजूर में प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की थी। यहां भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड के आरोपी विकास पाल के अवैध लॉज पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में अवैध लाॅज पर बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया था।

CG साधराम हत्याकांड: प्रशासन ने लिए बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी अयाज खान के दुकान पर चला बुलडोजर,पुलिस बल मौके पर तैनात…

TBE DESK

The Breaking Talks एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । Tbetalks.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@tbetalks.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP