ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CM भूपेश बघेल का किसानों के लिए बड़ा ऐलान…. बोले हर हाल में खरीदेंगे 20 क्विंटल धान, जानें उन्होंने और क्या कहा

CM भूपेश बघेल का किसानों के लिए बड़ा ऐलान…. रायपुर । 8 सितंबर 2023 / भरोसे का सम्मेलन, ग्राम ठेकवा, राजनांदगांव , इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में चुनाव को देखते हुए नेताओं के दौरे बढ़ गए हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे फिलहाल छत्तीसगढ़ में है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे शुक्रवार को राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

ALSO READ – हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: दो अलग धर्म जाति के बालिग कपल रह सकते हैं एक साथ, हाईकोर्ट ने पुलिस को संरक्षण देने कहा… 

सीएम भूपेश ने कहा कि राजनांदगांव जिला सबसे पिछड़े 10 जिलों में है, हालांकि यहां के रमन सिंह 15 साल सीएम रहे हैं। Raman Singh के शासनकाल में लूट, अखफोड़वा और गर्भाशय कांड हुए। केंद्र चाहे चावल खरीद ले या नहीं, हम हर हाल में २० क्विंटल धान खरीदेंगे।

CM भूपेश बघेल का किसानों के लिए बड़ा ऐलान....
CM भूपेश बघेल का किसानों के लिए बड़ा ऐलान….
  • आज भरोसे के सम्मेलन में आप सभी के बीच हम उपस्थित हुए हैं। यहां खूब बारिश हो रही है। अन्नदाता बहुत खुश है। अब तक 4 भरोसे का सम्मेलन हो चुका है। आज हमारे बीच खड़गे जी पुनः आये हैं। यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोककलाकारों की धरती है।
  • राजनांदगांव संस्कारधानी है। यहाँ से निकले बड़े कलाकारों को नमन करता हूँ।
  • सबका राशन कार्ड बन रहा है। किसी का राशन कार्ड कट नहीं रहा है। नई बहू आ गई, परिवार अलग हो गया तो भी राशन कार्ड बन रहा है। आदिवासी क्षेत्र में गुड़ बंट रहा है। किसी गरीब को अनाज के बिना तकलीफ नहीं हो रही है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदेंगे।
  • कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं। आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम सबको पैसा देते हैं।
  • हम हर पंद्रह दिन में डीबीटी के माध्यम से पैसा देते हैं। हर तीन महीने में किसानों के खाते में पैसे डालते हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को पैसा भेजते हैं। बेरोजगारों को हर महीने पैसे देते हैं।
  • हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने फैसला किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। हमने अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें हम मकान दिलाएंगे।

    ALSO READ – छत्तीसगढ़ स्वास्थ्यकर्मियों में आक्रोश, BIG ब्रेकिंग -अनिश्चितकालीन हड़ताल…. 3000 से अधिक पर निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई, अब 40 हजार कर्मचारी एक साथ दे रहे इस्तीफा… 

  • हमने शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़िया काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम लांच की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है।
  • हम अपने त्योहारों पर अवकाश दे रहे हैं। बहुत सुंदर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य इनके आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
  • छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से समृद्ध करने का काम हम लोग करेंगे।

CM भूपेश बघेल का किसानों के लिए बड़ा ऐलान…. बोले हर हाल में खरीदेंगे 20 क्विंटल धान, जानें उन्होंने और क्या कहा

TBE DESK

The Breaking Talks एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । Tbetalks.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@tbetalks.com

Related Articles

HOMEVIDEOWP