छत्तीसगढमनोरंजनसरकारी खबर

Hanuman Ansh Tax Free: ‘हनुमान अंश’ फिल्म छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, CM विष्णु देव साय ने की घोषणा

‘हनुमान अंश’ फिल्म छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, CM साय ने परिवार संग देखी फिल्म; जानिए क्यों लिया फैसला

Hanuman Ansh Tax Free रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में परिवार के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

इस मौके पर मंत्रिपरिषद के सदस्य और विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने क्यों किया फिल्म को टैक्स फ्री? Hanuman Ansh Tax Free

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली प्रेरणादायी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने से प्रदेश के ज्यादा दर्शकों, खासकर युवाओं को भारत की समृद्ध संत परंपरा और उससे जुड़े जीवन मूल्यों को जानने का अवसर मिलेगा।

ASLO READ- Neem Karoli Baba: कौन थे नीम करौली बाबा? कैंची धाम से जुड़ी है गहरी आस्था, जानिए महाराज जी की कहानी

संत परंपरा ने दिया सत्य और सेवा का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। संतों ने अपने जीवन और आचरण के जरिए मानवता और लोककल्याण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि मानव सेवा को ईश्वर की सच्ची सेवा के रूप में देखा जाना चाहिए।

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक यात्रा तथा सेवा और भक्ति के संदेश पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इसके जरिए समाज तक विचार, संस्कार और प्रेरणा भी पहुंचाई जा सकती है।

नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा पर आधारित सकारात्मक फिल्में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं और मानवीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक शक्ति उसकी हजारों वर्ष पुरानी परंपराओं और जीवन मूल्यों में निहित है। सेवा, करुणा, सद्भाव और मानव कल्याण जैसे मूल्यों को आगे बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

फिल्म देखने के दौरान राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मंत्रिपरिषद के सदस्य, विभिन्न निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्ष और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Sanskar Singhaniya

Sanskar Singhaniya is the Founder & Editor-in-Chief of The Bharat Express News, with 7 years of experience in journalism and digital media. He primarily covers Chhattisgarh, focusing on politics, governance, administration, crime, public-interest issues, and regional developments. His work emphasizes factual, timely, and reader-focused journalism, with expertise in digital publishing, breaking news, and audience engagement. Through The Bharat Express, Sanskar aims to deliver credible and easy-to-understand news that keeps readers informed about important developments across Chhattisgarh and India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP