ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab IPS Transfer 2026: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 जिलों के SSP बदले, 20 अफसरों का तबादला

पंजाब सरकार ने 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के तबादले किए, मलेरकोटला, पठानकोट, पटियाला, मोहाली, बठिंडा और मानसा के SSP बदले

Punjab IPS Transfer 2026 चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 8 IPS और 12 PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में 6 जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी बदले गए हैं। Punjab IPS Transfer 2026

तबादला आदेश के बाद मोहाली, पटियाला, बठिंडा, मानसा, मलेरकोटला और पठानकोट जिलों की पुलिस कमान में बदलाव हुआ है। इसके अलावा कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

6 जिलों के SSP बदले

सरकार के तबादला आदेश के अनुसार इन छह जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की गई है।

  • वरुण शर्मा (IPS 2014) को SSP मोहाली नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे SSP पटियाला के पद पर तैनात थे।
  • हरमनदीप सिंह हंस (IPS 2015) को SSP पटियाला की जिम्मेदारी दी गई है। वे इससे पहले मोहाली में तैनात थे।
  • सुहैल कासिम मीर (IPS 2017) को SSP बठिंडा बनाया गया है। इससे पहले वे AIG पर्सोनेल-1, CPO पंजाब के पद पर तैनात थे।
  • वैभव चौधरी (IPS 2020) को SSP मानसा नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे SP मुख्यालय, पटियाला के पद पर तैनात थे।
  • हरकमलप्रीत सिंह खाख (PPS) को SSP मलेरकोटला की जिम्मेदारी दी गई है।
  • मनप्रीत सिंह (PPS) को SSP पठानकोट नियुक्त किया गया है।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश में गुरप्रीत सिंह भुल्लर को IGP बॉर्डर रेंज, अमृतसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बठिंडा की SSP ज्योति यादव को पद से हटाकर कमांडर, 82वीं वाहिनी PAP, चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है।

20 पुलिस अधिकारियों का तबादला

पंजाब सरकार के इस फेरबदल में कुल 20 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें 8 IPS और 12 PPS अधिकारी शामिल हैं।

छह जिलों के SSP बदले जाने के बाद संबंधित जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान अब नए अधिकारियों के हाथ में होगी। माना जा रहा है कि यह फेरबदल प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर सरकार की प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा है।

किन जिलों में बदले पुलिस कप्तान?

मोहाली | पटियाला | बठिंडा | मानसा | मलेरकोटला | पठानकोट

Punjab IPS Transfer 2026: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 जिलों के SSP बदले, 20 अफसरों का तबादला

TBE DESK

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP