Raipur News: MP ढाबा पर ₹10 हजार जुर्माना, एम्स के सामने 10 ठेलों पर भी कार्रवाई; निगम ने वसूले ₹15,100
Raipur News: MP ढाबा पर ₹10 हजार जुर्माना, 10 ठेलों पर भी कार्रवाई
Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर में स्वच्छता संबंधी जनशिकायतों पर नगर निगम जोन-8 के स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। टाटीबंध ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एमपी ढाबा में गंदगी मिलने और जरूरी व्यवस्थाओं की कमी पाए जाने पर संचालक पर 10 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया। वहीं, एम्स टाटीबंध के सामने 10 ठेलों में गंदगी और डस्टबिन नहीं मिलने पर संचालकों पर 5,100 रुपये का जुर्माना किया गया। दोनों कार्रवाइयों में कुल 15,100 रुपये का ई-जुर्माना वसूला गया। Raipur News
एमपी ढाबा में गंदगी और जरूरी व्यवस्थाओं की कमी Raipur News
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेश और जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टाटीबंध ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एमपी ढाबा का औचक निरीक्षण किया।
जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा और राकेश बंजारे भी मौजूद रहे। निरीक्षण में ढाबे में गंदगी पाई गई। साथ ही एसटीपी और कम्पोस्ट पीट की व्यवस्था नहीं मिली। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का पालन नहीं किए जाने की बात भी सामने आई।
इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए ढाबा संचालक पर तत्काल 10 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया। संचालक को भविष्य में नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई।
एम्स के सामने 10 ठेलों पर भी कार्रवाई
नगर निगम की टीम ने जीई रोड पर एम्स टाटीबंध के सामने लगे 10 ठेलों का भी निरीक्षण किया। यहां गंदगी मिलने और डस्टबिन की व्यवस्था नहीं पाए जाने पर संबंधित ठेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
निगम ने ठेला संचालकों पर कुल 5,100 रुपये का जुर्माना लगाया और भविष्य में स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। निगम के अनुसार, मौके पर ही प्राप्त जनशिकायतों का त्वरित निराकरण भी किया गया।

नगर निगम ने वसूला 15,100 रुपये का जुर्माना
स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर की गई दोनों कार्रवाइयों में नगर निगम जोन-8 के स्वास्थ्य विभाग ने कुल 15,100 रुपये का ई-जुर्माना वसूला। निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता नियमों के पालन को बढ़ावा देना है।








