छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय जेल में संदिग्ध मौत: संदिग्ध हालात में बंदी की मौत से सनसनी, मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार…

पॉक्सो एक्ट में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका

केंद्रीय जेल में संदिग्ध मौत: Bilaspur स्थित सेंट्रल जेल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। केंद्रीय जेल में संदिग्ध मौत

घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।

पॉक्सो एक्ट में विचाराधीन था बंदी

मृतक की पहचान राजू गोंड के रूप में हुई है, जो मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा का निवासी था। वह पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में विचाराधीन बंदी था और सितंबर 2025 से जेल में बंद था।

पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी सच्चाई

घटना के बाद बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

जेल प्रशासन ने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच में जुटा प्रशासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन और संबंधित अधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गए हैं। यह भी जांच की जा रही है कि बंदी की तबीयत पहले से खराब थी या नहीं और उसे समय पर चिकित्सा सुविधा मिली थी या नहीं।

TBE DESK

The Breaking Talks एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । Tbetalks.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@tbetalks.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HOMEVIDEOWP